फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two school students fell from trolley.

ट्रॉली से नदी पार करते हुआ हादसा, स्कूल जा रहे दो छात्र गिरे

Sat, 06 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 06 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
two school students fell from trolley.
ट्रॉली से नदी पार करते छात्र (फाइल) - फोटो : AmarUjala

आपदाग्रस्त असी गंगा घाटी में सेकू गांव को सड़क से जोड़ने वाली ट्राली हादसों का सबब बनी हुई हैं। शुक्रवार सुबह स्कूल आते समय इस ट्राली से गिरने के कारण दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि विगत 27 जुलाई को रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में ट्राली में बैठते वक्त पैर फिसल जाने से एक युवक मंदाकिनी नदी के उफान में बह गया था।

विज्ञापन


उत्तरकाशी में अगस्त 2012 की आपदा में सेकू गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला मोटर पुल असी गंगा की बाढ़ में बह गया था। तभी से इस गांव के ग्रामीण रस्सों से खींची जाने वाली ट्राली के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। यह व्यवस्था गांव के बुजुर्ग, महिलाओं, बीमारों और स्कूली बच्चों के लिए काफी कष्टदायक है।
विज्ञापन


सेकू गांव के 13 बच्चे राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्डियाणी में पढ़ते हैं। रोजाना की तरह ये बच्चे शुक्रवार को भी ट्राली से स्कूल आ रहे थे। अचानक ट्राली खींचने की रस्सी छूटने के कारण ट्राली आगे निकल गई और दो बच्चे उफनती नदी के किनारे जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में दसवीं कक्षा के छात्र नवीन के हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि नवीं की छात्रा रेशमा के सिर और हाथ में चोटें आईं। मौके पर मौजूद बच्चों के सूचना देने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।


ग्रामीणों ने वर्ष 2012 की बाढ़ में बहे मोटर पुल का अभी तक पुनर्निर्माण न होने पर रोष जताया है। उन्होंने प्रशासन एवं सरकार से पुल बनने तक सुरक्षित आवाजाही के इंतजाम करने की मांग की। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि सेकू गांव के 13 बच्चे हाईस्कूल कल्डियाणी में पढ़ते हैं। हल्की सी बरसात में रास्ते क्षतिग्रस्त होने और ट्राली से आवाजाही जोखिम भरी होने के कारण अधिकांश बच्चे स्कूल नहीं आ पाते। उन्होंने भी सुरक्षित आवाजाही के इंतजाम जरूरी बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed