{"_id":"5d3b62408ebc3e6ca06b6da2","slug":"two-robbers-rob-the-elderly-women-dehradun-news-drn3142817119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिलाओं को लूटने वाले दो बावरिया दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिलाओं को लूटने वाले दो बावरिया दबोचे
विज्ञापन
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में पुलिस ने माल सहित पकड़े दो बदमाश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं को लूटने वाले बावरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में इन्होंने नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर और डोईवाला में चार वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। साथ ही लूटी गईं चेन बरामद कराई हैं। लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने सीज कर दी है। शामली जिले के निवासी दोनों बदमाश पहले भी देहरादून और रुड़की में आपराधिक वारदातों में पकड़े जा चुके हैं। इन वारदात के खुलासे में भी पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की काफी मदद मिली।
दिल्ली के कोबरा गैंग के बाद पुलिस ने चेन लूटकर दहशत फैलाने वाले बावरिया गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक डालनवाला जया बलोनी ने बताया कि कोबरा गैंग की गिरफ्तारी के बाद पुलिस दूसरे गैंग की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया। इनपुट के आधार पर 24 जुलाई को पुलिस टीम शामली जिले में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए भेजी गई।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को शामली जिले के झिंझाना कस्बे से बाइक सवार फूल सिंह उर्फ फुल्लो निवासी खानपुर जाटान और गुलशन निवासी मस्तगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियाें ने शहरी क्षेत्र में चेन लूट की चार वारदातों को अंजाम देना और उनमें लूटा गया माल बरामद कराया है। घटनाओं को अंजाम देकर दोनों बदमाश हरिद्वार फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी, एसएसआई राकेश शाह, एसआई राजेश सिंह, पंकज तिवारी, आशीष रावत, जयवीर सिंह, आरक्षी रोशन शाह, भजन भारती, दीप प्रकाश, विजय, सुपर दास, राजेश नयाल, गंभीर सिंह को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
इन वारदातों का किया खुलासा
13 जून : मोहकमपुर निवासी अनूप नौटियाल की मां से चेन छीनी
19 जून : सरस्वती विहार में विजय लक्ष्मी भट्ट को बाइक सवाराें ने लूटा
19 जून : पटेलनगर में भानु देवी से चेन छीनी
24 जून : डोईवाला के भानियावाला में महिला से गले से चेन झपटी
‘तीसरी आंख’ से पकड़ में आया फूल सिंह
शहर में लूटपाट के दौरान फूल सिंह उर्फ फुल्लो का चेहरा कैमरे में कैद हो गया था। इस कारण पुलिस को उसे पहचानने में आसानी रही। झिंझाना क्षेत्र के बावारिया बाहुल्य गांव में उन्हें पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं था। दबिश के दौरान अक्सर बावरिया पुलिस पर हमला कर देते हैं। पुलिस ने शामली से उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब हासिल की है।
चाराें वारदातों में अलग मोटरसाइकिल
लुटेरों ने शहरी क्षेत्र में की चारों वारदातों में अलग-अलग मोटरसाइकिल का प्रयोग किया। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि अभी तक आरोपियों के पास से एक ही बाइक बरामद हुई है। बाकी तीन मोटरसाइकिलें बरामद करने के लिए उन्हें रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
सहसपुर डकैती में जेल गया था फूल सिंह
बावारिया गैंग के फूल सिंह के खिलाफ मेरठ, हरिद्वार और देहरादून में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। 2014 में थाना सहसपुर में हुई डकैती में वह जेल गया था। रुड़की की थाना गंगनहर पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की थी। गुलशन के खिलाफ लूट और चोरी के थाना नेहरू कॉलोनी, पटेलनगर और डोईवाला कोतवाली में चार मुकदमे बताए गए हैं।
फ्लाइट मोड पर रखते हैं मोबाइल
बावरिया गैंग के दोनों बदमाश पुलिस की हर चाल से वाकिफ हैं। इन लोगों ने झिंझाना से निकलते ही अपने मोबाइल फ्लाइट मोड पर कर दिए थे। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए बदमाशों ने हर वारदात में मोबाइल को अपने कान पर लगाकर रखा, ताकि पुलिस मोबाइल वाले लुटेरों की तलाश में लगी रहे। वारदात के दौरान बदमाशों ने एक भी कॉल नहीं की।
कई लाख का कर्ज चुकाने को वारदात
लंबे समय से अपराध में सक्रिय फूल सिंह उर्फ फुल्लो ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से शांत था, लेकिन मकान बनाने में काफी रकम लग गई, जिसमें कई लाख रुपये उधार लेने पड़े थे। कर्ज चुकाने के लिए उसने वारदातों को अंजाम दिया। इन बदमाशों ने हरियाणा के यमुनानगर में भी वारदात करने की बात स्वीकार की है।