फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two real brothers arrested with 265 grams of smack

265 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के दो सगे भाई गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers arrested with 265 grams of smack
पुलिस और एसओजी की टीम ने स्मैक तस्करी के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 265 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी मूल रूप से बरेली के रहने वाले हैं और यहां 15 साल से ऑटो चला रहे थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसओजी को नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में दो तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। मुखबिर की सूचना पर नेहरू कॉलोनी पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम अफसत बेग और बबलू बेग बताए। इनके कब्जे से 265 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी मूल रूप से ग्राम मजनूपुर, तहसील ऑवला, बरेली, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

यहां वे चकशाह नगर में रहकर ऑटो चलाते हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बरेली से स्मैक खरीदकर लाते हैं। यहां शिक्षण संस्थाएं और हॉस्टल बहुत हैं। इनमें रहने वाले छात्र आसानी से नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं। लिहाजा वे ऑटो चलाने की आड़ में यह धंधा भी करते थे। एसएसपी ने बताया कि इन्हें स्मैक सप्लाई करने वालों की भी पहचान की जा रही है। जल्द ही बरेली के नशा तस्करों तक भी पुलिस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली ही है स्मैक और हेरोइन का गढ़
अक्सर बरेली का नाम स्मैक तस्करी में जुड़ता है। हर बार की कार्रवाई में तस्कर इसी शहर का नाम लेते हैं। एसटीएफ ने भी करीब डेढ़ साल पहले यहां के तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की थी। यहां के तस्करों की संपत्तियों को भी जब्त किया गया था। इससे पहले नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी यहां के एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। पता चला था कि यहां एक व्यक्ति ने फैक्टरी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed