फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two player suspended on commenting on female badminton player

बालिका बैडमिंटन खिलाड़ी पर टिप्पणी करने पर दो खिलाड़ी सस्पेंड, प्रतियोगिता के दौरान हुआ था विवाद 

Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 30 Jun 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Two player suspended on commenting on female badminton player
प्रतीकात्मक

रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग की एक बैडमिंटन खिलाड़ी पर दो खिलाड़ियों की ओर से टिप्पणी करने पर बखेड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ ने टिप्पणी करने वाले दोनों खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी शुक्रवार से ही बालिका खिलाड़ी पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के दौरान अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के दो बैडमिंटन खिलाड़ियों ने  अंडर-13 वर्ग की एक खिलाड़ी टिप्पणी कर दी। बालिका खिलाड़ी की ओर से इसकी शिकायत अपने कोच से की गई। कोच ने जब दोनों खिलाड़ियों को डांटा तो दोनों उनसे उलझने लगे। इससे वहां हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बालिका खिलाड़ी के परिजन भी वहां पहुंच गए। बालिका खिलाड़ी की माता ने टिप्पणी करने वाले एक खिलाड़ी को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


इससे वह खिलाड़ी भड़क उठा और अपने साथियों के साथ बालिका खिलाड़ी के माता और बहन के साथ बहस करने लगा। वहां मौजूद खेल प्रेमियों ने जब आयोजक समिति के सदस्यों पर सवाल खड़े किए तो उन्होंने इसे खिलाड़ियों के बीच आपसी विवाद बताकर टालने का प्रयास किया लेकिन बाद में जब खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों के परिजनों ने मामले की कार्रवाई की मांग की गई तो समिति के सदस्यों ने उच्च पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उसके बाद उत्तराखंड बैडमिंटन संघ ने टिप्पणी करने के आरोप में दोनों खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बालिका खिलाड़ी पर टिप्पणी करने की शिकायत पर अंडर-15 और अंडर-17 के दोनों खिलाड़ी को निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच के लिए उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों की ओर से कमेटी गठित की जाएगी। दोषी पाए जाने पर खिलाड़ियों पर बैडमिंटन संघ सख्त कार्यवाही करेगा। फिलहाल दोनों खिलाड़ी 11 जुलाई से स्टेडियम में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे।
- पुष्कर राज जैन, सचिव, उत्तराखंड बैडमिंटन संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed