{"_id":"590edffe4f1c1b3b54850958","slug":"two-pilgrims-dead-when-they-were-going-to-yamunotri-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री धाम जाते हुए तीन महिला यात्रियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री धाम जाते हुए तीन महिला यात्रियों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 May 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
yamunotri dham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री धाम में परिवार के साथ मां यमुना के दर्शन करने जा रही तीन महिला यात्रियों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। इनमें दो महिला तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक तथा एक महिला यात्री की पैदल रास्ते में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभद्रा पत्नी राजाराम (60) गांव खाड़े मुंबई यमुनोत्री धाम के लिए पैदल रास्ते में जाते वक्त जानकीचट्टी से 100 मी आगे पहाड़ी से पत्थर गिरने से सिर पर गहरी चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजन महिला को पास ही स्वास्थ्य केंद्र में ले गए लेकिन उससे पहले ही महिला यात्री दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन
जबकि सूरत गुजरात से अपने परिवार के साथ आई 55 वर्षीय कमल बाई पत्नी गुलाब महारूप जानकीचट्टी स्थित राम मंदिर के पास अटैक पड़ने से मौत हो गई। वहीं 65 वर्षीय मोहन कुंवर पत्नी दशरथ जोधवाड़ा निवासी राजस्थान की जानकीचट्टी स्थित एक होटल में तबियत खराब होने से मौत हो गई।
विज्ञापन
तीनों को स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लाया गया लेकिन इससे पहले ही वे दम तोड़ चुकी थीं। थाना प्रभारी भरत सिंह रावत ने बताया कि तीनों का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मुंबई, गुजरात व राजस्थान से अपने परिवार व रिश्तेदार के साथ आई तीनों मृतक महिलाएं मां यमुना के दर्शन नहीं कर पाए। हालांकि राजस्थान से आई मृतक महिला के रिश्तेदार यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए निकल पड़े।