{"_id":"61785c33ba954546e4144ecc","slug":"two-pharmacists-sitting-on-hunger-strike-worsened-the-condition-dehradun-news-drn394521597","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे दो फार्मासिस्टों हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे दो फार्मासिस्टों हालत बिगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनशन कर रहे दो फामासिस्टों को आधी रात को जिला कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद एक और फार्मासिस्ट ने अनशन शुरू कर दिया।
प्रशिक्षित बेरोजगार डिप्लोमा फार्मासिस्ट एलोपैथिक महासंघ अपनी मांगों को लेकर पिछले 69 दिनों से एकता विहार, सहस्त्रधारा रोड स्थित धरनास्थल पर धरना दे रहे हैं। बीते छह दिन पहले चार फार्मासिस्टों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। सोमवार आधी रात के बाद अनशन पर बैठे विजय जोशी और महिला फार्मासिस्ट विनायिका के स्वास्थ्य बिगड़ गया। महासंघ के अध्यक्ष महादेव गौड़ ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी और डॉक्टरों को कॉल की, लेकिन किसी ने भी रिस्पांस नहीं दिया। स्थानीय अभिसूचना इकाई को भी इस बारे में सूचित किया गया। इस बीच तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 108 सेवा की एंबुलेंस को कॉल किया गया। एंबुलेंस से दोनों फार्मासिस्टों को राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद एक अन्य फार्मासिस्ट संजीव बडोनी ने भी अनशन शुरू कर दिया। मंगलवार दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर विनायका फिर से अनशन पर बैठ र्गईं। उनके साथ अनुज पुंडीर व संजीव बडोनी भी आमरण अनशन पर बैठे हुए थे। महासंघ अध्यक्ष महादेव गौड़ ने बताया कि मंगलवार को सचिव वित्त अमित नेगी और अपर सचिव स्वास्थ्य सोनिका से उनके शिष्टमंडल की वार्ता हुई। जिसमें मांगों के संबंध में कोई सकारात्मक आश्वासन न मिलने पर बेरोजगार फार्मासिस्ट आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस अड़ियल रुख से क्षुब्ध फार्मासिस्ट 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।