फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two people including the mastermind of chain robbery arrested

Dehradun News: चेन लूट के मास्टरमाइंड समेत दो लोग गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2025 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two people including the mastermind of chain robbery arrested
I
विज्ञापन

IIएक सप्ताह पहले बड़ोवाला निवासी अरविंद दत्त नौटियाल के घर में घुसकर चेन लूटने के मास्टरमाइंड हरिद्वार के सलेमपुर निवासी संजय वशिष्ठ उर्फ पंडित और उसके साथी मुकर्रमपुर निवासी जाहिद को बृहस्पतिवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी संपत्ति खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। घटना के दिन वह नौटियाल से इसी सिलसिले में मिलने आए थे। उनके गले में चेन देखकर लालच आया और लूट का षडयंत्र रच दिया। आरोपियों ने लूट करने के लिए अपने दो और साथियों को शामिल कर लिया। इस मामले में एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 27 जून की रात को हुई थी। नौटियाल उस वक्त घर में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान दो लोग उनके घर में घुसे और पेंचकस से हमला कर उनसे चेन लूटकर भाग गए। इनमें से एक जावेद नाम का आरोपी सीढ़ी से गिरकर घायल हो गया था। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें एक हरिद्वार रजिस्ट्रेशन नंबर की कार घटनास्थल के पास आती दिखाई दी। कार की जानकारी गई तो पता चला कि यह हरिद्वार के मुकर्रमपुर निवासी जाहिद की है। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद जाहिद और उसके साथी संजय वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में सोनू उर्फ सलीम के शामिल होने की भी जानकारी मिली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपियों न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iदोस्त के माध्यम से हुई थी अरविंद से मुलाकात
I
I
I
Iएसएसपी ने बताया कि लूट का षडयंत्र संजय वशिष्ठ ने रचा था। उसने पूछताछ में बताया कि वह संपत्ति खरीद-फरोख्त का काम करता है। उसकी अरविंद दत्त नौटियाल से मुलाकात उसके एक दोस्त के माध्यम से हुई थी। दोनों में जान-पहचान भी हो गई। अरविंद गले में चेन पहने रहते थे। वह अक्सर उससे पार्टी में भी मिलते थे तो काफी बातें होती थीं। इसी दौरान उसे अंदाजा हो गया था कि अरविंद दत्त नौटियाल के पास काफी नकदी और सोना हो सकता है। अरविंद के घर लूट करने के लिए उसने जाहिद को साथ ले लिया। जाहिद ने भी अपने दो परिचितों जावेद और सोनू को इस षडयंत्र के बारे में बताया। ये सभी 27 जून की रात गाड़ी में बैठकर बड़ोवाला पहुंच गए। जाहिद और संजय वशिष्ठ गाड़ी में ही रुक गए। जबकि, जावेद और सोनू लूट करने अरविंद नौटियाल के घर घुस गए। बाहर आते वक्त जावेद सीढ़ी से नीचे गिरकर घायल हो गया था। संजय ने पुलिस को बताया कि वह सोनू को बिजनौर छोड़कर आ गया था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed