{"_id":"68bb5074a8957e16c602241c","slug":"two-people-from-himachal-pradesh-arrested-with-hashish-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-781687-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के दो लोग गिरफ्तार
Sat, 06 Sep 2025 02:34 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के धारचांदना थाना क्षेत्र के मंझगांव निवासी निवासी मंजीत राणा और धार गांव निवासी चतर सिंह को 1.605 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों और उनको चरस बेचने वाले धार गांव निवासी राजेंद्र सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पु़लिस टीम ने धर्मावाला चौक से रामगढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार को अपनी ओर आते हुए देखा। पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया। कार में चालक सहित दो लोग सवार थे।
पुलिसकर्मियों ने कार की डिग्गी की तलाशी ली। कार के डिग्गी में कंबल के नीचे रखा एक सिल्वर रंग का थैला मिला। थैले में एक पन्नी थी, जिसमें चरस मिली। वजन करने पर चरस की मात्रा 1.605 किलोग्राम पाई गई। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह अपने गांव के पास ही स्थित धार गांव निवासी राजेंद्र सिंह से 1.20 लाख रुपये में चरस खरीद कर लाए हैं। वह सेलाकुई और प्रेमनगर में चरस बेचने जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार को सीज किया गया है।