{"_id":"45841e0e79a2e4e119758454753bfa42","slug":"two-people-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की जान गई, बच्चा भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की जान गई, बच्चा भी शामिल
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
Updated Tue, 22 Oct 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हादसों में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जीआईसी कंडारा में कार्यरत सुरेश कुमार निवासी स्यूंर-बांगर जिला रुद्रप्रयाग स्कूल से अपने घर लंगासू मोटर साइकिल से जा रहे थे। इसी बीच सोनला के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
108 की मदद से सीएचसी पहुंचाया
लहूलुहान सुरेश कुमार को स्थानीय लोगों ने आपात सेवा 108 की मदद से सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी घटना पोखरी ब्लाक के कुंजासू गांव में हुई।
विज्ञापन
जहां सोमवार को 13 वर्षीय अंकित पुत्र बलदेव खेलते समय गंभीर रुप से घायल हो गया था। परिजनों को घटना का पता दो घंटे बाद चला। परिजन उसे उपचार को सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीएचसी चिकित्सक डा.प्रकाश भट्ट ने बताया कि बाइक से गिरे युवक और बच्चे के सिर पर गंभीर चोट थी। अधिक खून बहने के चलते उनकी मौत हो गई।