{"_id":"596e41524f1c1bac178b4586","slug":"two-people-dead-after-swine-flu-attack-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में स्वाइन फ्लू से दो मरीजों की मौत, मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में स्वाइन फ्लू से दो मरीजों की मौत, मचा हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से राजधानी में दो मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस साल स्वाइन फ्लू से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या छह तक पहुंच गई है। इसमें से चार दून निवासी और दो अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिनकी मौत सोमवार को हो चुकी है। ऋषिकेश निवासी 82 वर्षीय महिला को कुछ दिन पहले जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए एनसीडीसी दिल्ली की लैब में भेज दिए। इसी दौरान सोमवार रात को महिला ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को मिली रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वहीं, यमुना कालोनी निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग को करीब एक सप्ताह पहले महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। सोमवार सुबह बुजुर्ग की मौत हो गई।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इससे पहले चार मरीजों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है। स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डा. पुनीत चंद्रा ने बताया कि दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि उन्हें पहले से अन्य बीमारियां भी थी।