{"_id":"5895e9734f1c1b953fe81e6a","slug":"two-people-arrested-with-leopard-skin","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेपर्ड की दो खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेपर्ड की दो खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 04 Feb 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स ने शनिवार को लेपर्ड की खालों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। डालनवाला कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। आरोपी देहरादून में इन खालों का सौदा करने आए थे।
विज्ञापन
एसटीएफ की एसएसपी पी रेणुका देवी ने बताया कि देहरादून में जीव जंतुओं के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर उप निरीक्षक आशुतोष सिंह और संतोष शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
एसटीएफ टीम ने डालनवाला क्षेत्र से शनिवार को विवेक परमार निवासी धनारी उत्तरकाशी और सुधीर मल्होत्रा निवासी राजपुर रोड को पकड़ा। उनके पास से लेपर्ड की दो खालें बरामद हुईं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी इन खालों को बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
इसके लिए कई लोगों से सौदेबाजी हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन खालों की कीमत 14 लाख रुपये बताई गई है। खालों के बारे में कुछ अन्य जानकारियां मिली हैं, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।