{"_id":"65f3543a167e4a57650e8d84","slug":"two-parties-clashed-in-front-of-the-investigation-committee-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-371270-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जांच कमेटी के सामने ही भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने फटकारीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जांच कमेटी के सामने ही भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने फटकारीं लाठियां
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बैरागीवाला में निर्माण कार्यों में धांधली के आरोपों की जांच के लिए पहुंची टीम के सामने ही बृहस्पतिवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर हाथापाई हुई। पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। प्रथम दृष्टया जांच में अनियमिताओं की बात प्रकाश में आई है।
ग्रामीण राजेश कुमार, विनोद कश्यप, विक्की कश्यप आदि ने ग्राम प्रधान शाहिन प्रवीन और उसके चाचा इस्फाक पर ग्राम पंचायत में किए गए निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने जांच के लिए डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल के नेतृत्व में कमेटी गठित की थी। बृहस्पतिवार को जांच के लिए कमेटी गांव पहुंची। टीम के पहुंचते ही दोनों ही पक्षों के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग पंचायत घर में एकत्र हो गए। जांच टीम के सामने दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी और मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा।
सूचना पर एसएसआई भुवन चंद्र पुजारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा गया। इसके बाद जांच शुरू हो सकी। अधिकारियों ने पुलिया, पुश्ता, सड़क और अन्य निर्माणों की नापछाप कराई।
विज्ञापन
जांच टीम में अवर अभियंता रवि नौटियाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कृपाराम जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गीत माला आदि शामिल रहीं।
प्रथम दृष्टया अनियमितता प्रकाश में आई है। पुलिया के एस्टीमेंट में सरिया नहीं दिखाया गया है, जबकि सरिया के बिल लगाकर भुगतान किया गया है। मनरेगा के तहत 50 मीटर पुश्ते का निर्माण होना दिखा गया है, जबकि मौके पर करीब 15 मीटर ही पुश्ता मिला। इस्टीमेट, बिल और एमबी के आधार पर विस्तृत जांच से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विद्या दत्त सोमनाल, डीपीआरओ
जांच को प्रभावित करने के लिए प्रधान के चाचा ने हंगामा किया। प्रधान की जगह उनका चाचा ग्रामसभा का कार्य करता है। कोई भी कार्य धरातल पर नहीं हुए हैं। सूचना के अधिकार से इसका खुलासा हुआ है।
विक्की कश्यप, शिकायतकर्ता
सभी आरोप निराधार हैं। कार्य लोगों की सहमति और प्रस्ताव पारित होने के बाद ही किए गए हैं।
शाहीन परवीन, प्रधान