फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two oxygen plants of 1000 LPM started in Doon Hospital

दून अस्पताल में 1000 एलपीएम के दो ऑक्सीजन प्लांट शुरू

Fri, 08 Oct 2021 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two oxygen plants of 1000 LPM started in Doon Hospital
दून अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्चुअली सुनते मेयर स - फोटो : DEHRADUN
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में बने एक हजार एलपीएम के दो ऑक्सीजन प्लांट का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश से वर्चुअल तरीके से इनका उद्घाटन किया। अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को एलईडी स्क्रीन पर देखा और सुना।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधि मातबर सिंह रावत ने प्लांट की लोकार्पण पट का रिबन काटकर शुरूआत की। मेयर ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ी, इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने देशभर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए। इसी क्रम में दून में भी ऑक्सीजन के प्लांट बनाए गए हैं। मातबर सिंह रावत ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट बनने से मेडिकल ऑक्सीजन की कमी दूर हो सकेगी। इस अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा मेडिकल विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्र पांडेय, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत, उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री, एसीएमओ डॉ. निधि रावत, राजेश रावत, मोहन खत्री, महेंद्र भंडारी, सुधा कुकरेती, संदीप राणा, गौरव चौहान, जसवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
पीएम केयर फंड से बने हैं प्लांट
ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए दून मेडिकल अस्पताल के पुराने परिसर में भी ऑक्सीजन प्लांट तैयार किए गए हैं। वायुमंडल से ऑक्सीजन तैयार करने वाले यह दो प्लांट प्रधानमंत्री केयर फंड से बनाए गए हैं। इन दोनों प्लांट से एक साथ 200 मरीजों को जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed