फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Old Man Killed due to Cold Weather in uttarakhand

उत्तराखंड में लगातार बारिश और बर्फबारी से जानलेवा हुई ठंड, दो बुजुर्गों की मौत 

Mon, 05 Nov 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Mon, 05 Nov 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Two Old Man Killed due to Cold Weather in uttarakhand
Dead Body

बागेश्वर में ठंड के चलते दो बुजुर्गों की मौत हो गई। एक का शव घर के बाहर, जबकि दूसरे का शव घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। चिकित्सकों ने ठंड के चलते इनकी मौत होने की पुष्टि की है।  

विज्ञापन


रविवार देर शाम कठायतबाड़ा निवासी रघुनाथ सिंह (61) पुत्र स्व. अमर सिंह अपने घर में बिस्तर पर अचेत मिले। इस पर परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि घटना से कुछ देर पहले तक पूरी तरह ठीक थे। दूसरी ओर कठायतबाड़ा के भतरौला निवासी किशन सिंह (55) मोहन सिंह सोमवार सुबह घर के बाहर अचेत पाए गए। परिजनों का कहना है कि वह रात को किसी समय घर से बाहर निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह घर के अंदर न पाकर खोजबीन हुई तो घर के बाहर ही वे पड़े हुए मिले। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल के डॉ. नसीम ने दोनों मामलों में ठंड को मौत की वजह बताया है।

उन्होंने कहा कि अत्यधिक ठंड के चलते ब्रेन हैमरेज होने से इनकी मौत होने की आशंका है। बता दें कि शनिवार की रात हुई बारिश और हिमपात के बाद यहां ठंड बढ़ गई है। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed