{"_id":"5b14ed494f1c1bf16e8b60f4","slug":"two-maoist-arrested-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दो माओवादी हुए गिरफ्तार, एक पर था 10 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दो माओवादी हुए गिरफ्तार, एक पर था 10 हजार का इनाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर पुलिस ने किच्छा से दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है। एक पर 10 हजार का इनाम था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार को किच्छा के आनंदपुर मोड़ से रमेश भट्ट निवासी दुमकाबंगर हल्दूचौड़ और मनोज कुमार निवासी गैरेही चंदौली यूपी को माओवादी बताकर गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गिरफ्तार देवेंद्र चमियाल से दोनों के बारे में सूचना मिली थी। रमेश पर पूर्व में दर्ज दो घटनाओं को लेकर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित साहित्य और पम्पलेट बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी भाकपा माओवादी से जुड़े थे।
विज्ञापन
ये 2005 में मधुबनी बिहार में हुए नक्सली हमले में शामिल थे। एक आरोपी किच्छा की फैक्ट्री में काम कर रहा था, जबकि दूसरा बरेली में प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। डीजीपी ने पुलिस टीम को 10 हज़ार और डीआईजी ने 5 हज़ार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन