फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two lakh rupees grabbed in the name of getting a job

नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे

Fri, 29 Apr 2022 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees grabbed in the name of getting a job
अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला ने युवक से दो लाख 36 हजार रुपये ठग लिए। रकम मांगने पर महिला अब जान से मारने की धमकी दे रही है। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित इमरान खान निवासी अजबपुर कलां ने नेहरू कॉलोनी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उनकी मुलाकात गीता रौतेला नाम की महिला से हुई थी। उसने खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताया। कहा कि किसी भी मेडिकल कॉलेज में नर्स की नौकरी वह लगवा सकती है। इसके लिए साढ़े पांच लाख रुपये लगेंगे। डेढ़ लाख रुपये पहले देने होंगे। पीड़ित के मुताबिक, वह महिला के झांसे में आ गया। इसके बाद उसने महिला के खाते में अलग-अलग किश्तों में दो लाख 36 हजार रुपये डाल दिए। कुछ दिनों तक उसने इंतजार किया लेकिन जब काम नहीं हुआ तो महिला से पैसे मांगे। आरोप है कि वह गालीगलौज करने लगी। ज्यादा दबाव बनाने पर महिला ने जान से मारने की धमकी दी। अब महिला ने उनका नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इसके कारण वह डिप्रेशन में हैं। कहा कि महिला दिल्ली की रहने वाली है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed