फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two lakh looted by throwing pepper in the eye

माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से दो लाख रुपये की लूट

Thu, 14 Nov 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two lakh looted by throwing pepper in the eye
आदूवाला में लूट को लेकर पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : VIKAS NAGAR
हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार सुबह आदूवाला-जुडली गांव में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की आंखों में मिर्च झाेंककर दो लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने लुटेरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक साबिर निवासी कुतुब माझरा थाना बड़गांव (सहारनपुर) हरबर्टपुर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में तीन माह से कर्मचारी है। बुधवार को साबिर को आदूवाला और धर्मावाला गांव में चार महिलाओं को 50-50 हजार का पेमेंट करना था। साबिर आफिस से दो लाख रुपये लेकर बाइक से निकला था। इस दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने आदूवाला गांव के पास उसकी आंख में मिर्ची झोंक दी। जिसके बाद दोनों युवक उसकी जेब में मौजूद रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सीधे उसने असिस्टेंट मैनेजर को फोन मिलाया। जिसके बाद असिस्टेंट मैनेजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कर्मचारी से लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। लेकिन काफी तलाश के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। पुलिस ने जुडली के साथ ही धर्मावाला चौक और सहारनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने सीओ विकासनगर से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन

जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे लुटेरे
पुलिस अधीक्षक देहात प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज करने के साथ अपराधियों की धरपकड़ को कई टीम गठित की गई है। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। उन्हाेंने कहा कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर पूरे घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।

आदूवाला गांव में वारदात स्थल के पास जमीन पर गिरी पड़ी लाल मिर्च पाउडर।

आदूवाला गांव में वारदात स्थल के पास जमीन पर गिरी पड़ी लाल मिर्च पाउडर।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed