{"_id":"596b8fa14f1c1b2d158b45c2","slug":"two-kanwars-in-danger-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में ट्रेन की छत पर चढ़े दो कांवड़िए करंट से झुलसे, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में ट्रेन की छत पर चढ़े दो कांवड़िए करंट से झुलसे, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के ट्रेन की छत पर चढ़े दो कांवडिए करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में दोनों को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना तड़क में करीब चार बजे की है। मेला स्पेशल ट्रेन हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जैसे ही ट्रेन आकर रुकी तभी दो कांवड़िए छत पर चढ़ गए। छत पर चढ़ते ही इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आकर दोनों बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दोनों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया। निरीक्षक जीआरपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की पहचान सतीश (26) पुत्र प्रकाश निवासी गांव जावली थाना लोनी जिला गाजियाबाद और रवि तोमर (30) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव सिरसाना जिला बागपत के रूप में हुई।
विज्ञापन