फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two hand grenades of high explosive capacity caught from youth in kashipur 

उत्तराखंड: युवक के पास मिले उच्च विस्फोटक क्षमता के दो हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 May 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
Two hand grenades of high explosive capacity caught from youth in kashipur 
हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के काशीपुर में कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने उच्च विस्फोटक क्षमता के दो हैंडग्रेनेड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने बरामद ग्रेनेड का परीक्षण किया। फिलहाल युवक की ओर से एचई ग्रेनेड रखे जाने का मकसद पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


जनपद रामपुर थाना बिलासपुर के ग्राम पईपुरा निवासी सरजीत सिंह 27 मई को कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम मेहतावन में अपने चाचा महेंद्र सिंह के घर आया था। 28 मई को उसके चचेरे भाई गुरमीत उर्फ काले के पुत्र वंश का जन्मदिन था।
विज्ञापन


इसी उपलक्ष्य में गुरमीत ने देवी जागरण का भी आयोजन किया था। आयोजन में सरजीत का भाई गुरमीत भी वहां आया था। 29 मई की सुबह गुरमीत अपने बच्चों के घर लौट गया। बृहस्पतिवार को किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि रामपुर से अपने चाचा के घर आया सरजीत सिंह दो हैंडग्रेनेड लेकर घूम रहा है। वह गांव को उड़ाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कुंडेश्वरी प्रभारी अर्जुन गिरि गोस्वामी, विनोद फर्त्याल, जावेद मलिक, कांस्टेबल असलम, मनोज, संजय व पूरन गिरि ने मेहतावन में दबिश देकर सरजीत को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर उच्च विस्फोटक क्षमता दो हैंडग्रेनेड बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी सरजीत के खिलाफ 25 आयुध अधिनियम व 4/5 विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ा गया आरोपी बिलासपुर में पेंटर का कार्य करता है।

दोनों भाइयों के नाम ग्राम मेहतावन में साढ़े तीन एकड़ भूमि है। जमीन की देखभाल के सिलसिले में उनका अपने पैतृक गांव आना जाना लगा रहता है। सरजीत के हैंडग्रेनेड के साथ पकड़े जाने की सूचना पर खुफिया विभाग की टीमों ने भी उससे गहन पूछताछ की। 

बम निरोधक दस्ते ने किया हैंड ग्रेनेड का परीक्षण 

सरजीत से मिले एचई 36 हैंडग्रेनेड मिलने की सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा। उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव के नेतृत्व में पहुंचे दस्ते में शामिल डॉग स्क्वाएड की टीम से ग्राम मेहतावन में कोसी नदी के आसपास सघन चेकिंग कराई गई। टीम ने बरामद हुए हैंड ग्रेनेड का परीक्षण किया। दोनों ग्रेनेड में बेस प्लग, लीवर, सेफ्टी वॉल्व लगा पाया गया। परीक्षण में दोनों हैंडग्रेनेड सक्रिय मिले। माल मुकदमाती होने के कारण अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद बरामद हैंडग्रेनेड डिफ्यूज किए जाएंगे। 

हैंडग्रेनेड बरामदगी को लेकर अलग-अलग दावे 
बिलासपुर निवासी सरजीत सिंह से हैंड ग्रेनेड मिलने को लेकर पुलिस और आरोपी के परिजनों के दावे अलग-अलग हैं। पुलिस के अनुसार सरजीत दोनों हैंड ग्रेनेड रामपुर के किसी व्यक्ति से लाया था। हालांकि उस व्यक्ति के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा पाई। वहीं, आरोपी के चाचा महेंद्र सिंह का कहना है कि बुधवार दोपहर वह अपने भतीजे के साथ कोसी नदी से सटे खेत पर गया था। वहां पानी में कुछ नुकीली चीज चुभी।

देखा तो वहां लोहे के दो भारी टुकड़े पड़े थे, जिन्हें कबाड़ समझकर वह अपने साथ ले आए। दोनों टुकड़ों पर भारी मात्रा में जंक लगा हुआ था। उन्हें इन टुकड़ों के हैंडग्रेनेड होने की जानकारी नहीं थी। महेंद्र ने बताया कि दो दिन पूर्व ही सरजीत की पत्नी संदीप कौर का पित्त की पथरी का ऑपरेशन हुआ है, जिसके चलते वह अभी अस्पताल में है। 

काशीपुर में पहले भी मिलते रहे हैं जिंदा मोर्टार शेल 

काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों में इस्पात उद्योग अधिक होने के कारण यहां पहले भी मोर्टार मिलते रहे है लेकिन हैंडग्रेनेड के मामले में काशीपुर में यह पहली गिरफ्तारी है। 21 दिसंबर 2004 को एसजी स्टील फैक्ट्री में हुए धमाके में एक श्रमिक की मौत हो गई थी, जबकि कई श्रमिक घायल हो गए थे। इसके बाद मौके से बरामद 555 छोटे बड़े मोर्टार पतरामपुर चौकी के लिए आवंटित स्थल पर दबा दिए गए।

पुलिस चौकी स्थापित होने के बाद भी यह मोर्टार यहीं दबे रहे। अक्तूबर 2018 में सेना की मध्य कमान की ओर से चलाए गए ऑपरेशन में पतरामपुर पुलिस चौकी परिसर में जमींदोज 555 छोटे बड़े मोर्टार शेल (मिसाइलों) को फीका नदी में नष्ट किया गया था। वर्ष 2014 में कुंडेश्वरी के गढ़वाल ब्लॉक में श्मशान घाट के पास पथरी नदी में भी छह वर्ष पूर्व दर्जनों छोटे मोर्टार मिले थे। हालांकि यह सभी डिफ्यूज थे। इन मोर्टार के स्टील स्क्रैप में आने की संभावना जताई जा रही थी।

हालांकि पुलिस यह पता नहीं लगा सकी थी कि पथरी नदी में डिफ्यूज मोर्टार शेल किसने फेंके थे। तब पुलिस ने नदी से मृत मोर्टार कब्जे में लेकर उनका डिस्पोजल कर दिया था। इससे पूर्व वर्ष 2015 में कुंडा थाना क्षेत्र में भी एक कबाड़ी की दुकान से एक ग्रेनेड बरामद हुआ था। पुलिस ने बाद में इसे डिफ्यूज कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed