{"_id":"591dd41d4f1c1b9c0cf24219","slug":"two-doctors-are-upsent-from-one-month-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में एक माह से गायब डॉक्टर, 40 गांव की आबादी भगवान भरोसे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में एक माह से गायब डॉक्टर, 40 गांव की आबादी भगवान भरोसे!
ब्यूरो/अमर उजाला,चकराता
Updated Thu, 18 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
वीरान पड़ा है अस्पताल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय एलोपैथिक अस्पताल कोटी में तैनात दो महिला डॉक्टर बीते एक माह से गायब चल रही हैं। पूरा अस्पताल महज फार्मेसिस्ट के भरोसे है। डॉक्टर नहीं होने से इलाज के लिए लोगों को 28 किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
अस्पताल से कोटी, कनासर, अमराड़, झबराड़, रोटा, कुताड़, सावड़ा, बिनसोन, भ्यूंदरा, रजाणू समेत 40 गांव की आबादी जुड़ी है। लोगों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर 18 अप्रैल और दूसरी 29 अप्रैल से गायब चल रही हैं। अस्पताल के फार्मेसिस्ट के भरोसे संचालित होने से महज सर्दी, जुकाम जैसी मामूली बीमारी की ही दवा मिलती है।
विज्ञापन
चोट लगने या अधिक तबीयत बिगड़ने पर सीधे सीएचसी चकराता की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीण जयपाल सिंह रावत, नरेश, चंदराम नौटियाल, जगदीश, परमेश आदि का कहना है कि शिकायत के बाद भी अब तक विभाग ने गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं रामभरोसे चल रही हैं। उन्होंने कहा यदि स्वास्थ्य विभाग जल्द एलोपैथिक अस्पताल में डॉक्टरों को तैनात नहीं करता है तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सीएचसी चकराता के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एमएस राय ने कहा कि गायब डॉक्टरों का वेतन काटने की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की गई है।