लव मैरिज करने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे दो समुदायों के प्रेमी युगल, जज के सामने कही ये बातें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले हरिद्वार के लक्सर गांव से बिना बताए चले जाने वाले दो समुदायों के प्रेमी युगल ने शादी कर ली और इसके बाद सीधे हाईकोर्ट पहुंच गए। उनकी बातें सुनकर हाईकोर्ट ने लक्सर से फरार प्रेमी युगल को सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश एसएसपी हरिद्वार को दिए हैं।
प्रेमी युगल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर समाज के लोगों और युवती के परिजनों से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। बता दें कि पिछले सप्ताह अलग-अलग समुदाय का प्रेमी युगल फरार हो गया था।
इससे नाराज व्यापारियों ने युवक के जिम में तोड़फोड़ करने के बाद बाजार बंद कराकर धरना प्रदर्शन किया था। इसी बीच प्रेमी युगल ने नैनीताल हाईकोर्ट पहुंचकर याचिका दायर की थी, जिसमें युवती का कहना था कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है और वह बालिग हैं।
याचिका में कहा गया था कि परिजनों के अलावा कुछ लोग शादी से नाराज हैं। युवती ने अपने परिवार वालों और समाज के लोगों से जान का खतरा जताया था। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने प्रेमी युगल को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को दिए हैं।
कोतवाल एसी शर्मा ने हाईकोर्ट के आदेश की पुष्टि की है। उनका कहना है कि अभी तक प्रेमी युगल लक्सर नहीं आया है। यहां आने पर वे सुरक्षा की मांग करेंगे तो पूरी सुरक्षा दी जाएगी। दोनों के परिजनों को आदेश की जानकारी दे दी गई है।