फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two chiled burn in fire.

दर्दनाक हादसे में जिंदा जले दो बच्चे, एक दिन बाद घर में बेटी की शादी

Thu, 26 Jan 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंगलौर (रुड़की)
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंगलौर (रुड़की) Updated Thu, 26 Jan 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
two chiled burn in fire.
आग में जलकर मौत - फोटो : demo pic

हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। दिल दहला देने वाला यह हादसा जिस परिवार में हुआ, वहां कल शुक्रवार को बेटी की शादी होनी है। हादसा उस दौरान हुआ जब हाथ तापने के लिए बच्चों द्वारा लगाई गई आग से निकली चिंगारी ने झोपड़ी में आग पकड़ ली।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के घोसीपुरा निवासी नकली कश्यप की बेटी की कल शुक्रवार को शादी होनी है। इसके लिए घर में काफी रिश्तेदार आदि आए हुए थे।

खेल-खेल में बच्चों ने जलाई आग

two chiled burn in fire.
जिंदा जले - फोटो : demo

बुधवार शाम कश्यप का तीन वर्षीय पोता कन्हैया (पुत्र शेर सिंह) और एक रिश्तेदार की बेटी शमा (पुत्री कृष्णा) घर के समीप एक झोपड़ी में बैठकर खेल रहे थे। इन दोनों के साथ एक और बच्चा भी खेल रहा था।

खेल-खेल में बच्चों ने हाथ तापने के लिए आग जला दी। इसी बीच आग की एक चिंगारी झोपड़ी के फूस में पड़ी और उसने तुरंत आग पकड़ ली। आग देखकर एक बच्चा झोपड़ी से किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब हो गया। जबकि कन्हैया और शमा आग की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के गीतों की जगह छा गया मातम

two chiled burn in fire.

परिजन और अन्य ग्रामीण आग की लपटें देखकर मौके की ओर दौड़े और आग बुझाने में जुट गए। कुछ देर बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। अंदर जाकर देखा तो दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।

इस दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मच गयाफ। जिस घर में शादी के गीत और ढोल बज रहे थे वहां रोने चिल्लाने की चीखें सुनाई देने लगीं। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। ग्राम प्रधानपति अनिल कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed