फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two caught gambling near the taxi stand street

Dehradun News: टैक्सी स्टैंड की गली के पास जुआ खेलते दो पकड़े

Sun, 12 Jan 2025 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two caught gambling near the taxi stand street
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने टैक्सी स्टैंड गली के पास मैदान में जुआ खेलते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को मुखबिर ने टैक्सी स्टैंड की गली के पास मैदान में दो लोगों के जुआ खेलने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस ने बताए गए स्थान से दो लोगों जुआ खेलते हुए पकड़ा। दोनों लोगों के पास से ताश की गड्डी और 5190 रुपये मिले। दोनों ने अपना नाम मदीना बस्ती निवासी वकील अहमद और रहीश बताया। वह अक्सर मैदान में जुआ खेलने के लिए आते हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed