फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two cars fell into the ditch at different places, four serious

अलग-अलग स्थानों पर खाई में गिरीं दो कारें, चार गंभीर

Tue, 18 Feb 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two cars fell into the ditch at different places, four serious
कोटी संपर्क मार्ग पर खाई में पलटी कार। - फोटो : VIKAS NAGAR
थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई अलग-अलग स्थानों पर दो कारें गहरी खाई में जा गिरीं। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए लेहमन अस्पताल और कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

पहली घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे खैरवा-तुनिया-कोटी मार्ग पर घटित हुई। इसमें कार सवार तीन लोग कार समेत 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। कार कमरऊ हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रही थी। तुनिया खैरवा गांव के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान चालक राम प्रकाश (40) पुत्र संतराम निवासी ख्युनल कमरु सिरमौर हिमाचल प्रदेश, राकेश शर्मा (26) पुत्र राम प्रकाश शर्मा निवासी सतोन पुरुवाला हिमाचल प्रदेश और अजबीर नेगी (24) पुत्र नत्थी सिंह नेगी निवासी मिंडाल चकराता के रूप में हुई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना कालसी-बैराटखाई मोटर मार्ग पर कोथी-भौंदी गांव के समीप हुई। जिसमें एक व्यक्ति कार समेत गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार रविंद्र तोमर (24) पुत्र महेंद्र सिंह तोमर निवासी ग्राम लुहन थाना कालसी बीते रविवार देर रात अपने मित्र विनय तोमर (25) पुत्र कलम सिंह तोमर निवासी लख्सयार थाना कालसी के साथ विकासनगर से घर लौट रहा था। रात करीब 12:30 बजे कोंथी भौंदी गांव के पास चढ़ाई चढ़ने के दौरान कार अचानक बंद हो गई। कार में आई खराबी को देखने के लिए जैसे ही रविंद्र नीचे उतरा कार अनियंत्रित होकर बैक होने लगी। जब तक रविंद्र कुछ समझ पाता तब तक कार गहरी खाई में जा गिरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र ने मामले की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम पर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर विनय तोमर को खाई से बाहर निकाला। विनय के पैर में चोट लगी है। इसके बाद उसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस सेवा से कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed