उत्तराखंड: टिहरी में अलग-अलग जगह खाई में गिरीं दो कारें, दो युवकों की मौत, तीन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के टिहरी में थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। एक हादसा चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर दुरालगांव के निकट और दूसरा चंबा-कोटीकालोनी मार्ग पर गाजणा गांव के निकट हुआ। दोनों कार खाई में गिरीं लेकिन दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बुधवार सुबह देहरादून से चंबा की ओर आ रही एक कार दुरालगांव के निकट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सबजीत (32) पुत्र उत्तम सिंह निवासी जड़धार गांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलवीर निवासी थान गांव और जयपाल सिंह निवासी जड़धार गांव घायल हो गए।
घायलों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। दूसरी ओर कोटी कालोनी से चंबा की ओर आ रही कार गाजणा गांव के निकट अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ सुंदरम शर्मा मौके पर पहुंचे।
हादसे में शरद कोठारी (22) पुत्र प्रमेश कोठारी निवासी ग्राम मोलधार अठूरवाला भानियावाला की मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल मेहराजुल हक पुत्र रियाज उल हक निवासी नवीगंज थाना बाराबंकी को खाई से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया गया।