{"_id":"592c4aa34f1c1bf114bdbaf4","slug":"two-brothers-top-rishikesh-in-icse-isc-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह! इन दो भाईयों ने एक साथ किया टॉप, डॉक्टर बनना है दोनों का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह! इन दो भाईयों ने एक साथ किया टॉप, डॉक्टर बनना है दोनों का सपना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 30 May 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएससी व आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में तीर्थनगरी के दो भाइयों ने टॉप किया है। ऋषिकेश पब्लिक स्कूल आरपीएस के 12वीं के छात्र ऋषभ वर्मा ने 97.25 प्रतिशत अंकों के साथ तीर्थनगरी टॉप किया। इसी विद्यालय के 10वीं बोर्ड परीक्षा में रुद्र वर्मा ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय के टॉपर रहे।
विज्ञापन
आरपीएस स्कूल के 12वीं के टॉपर रहे ऋषभ वर्मा और उनके छोटे भाई रुद्र वर्मा ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपनी मां हिमानी वर्मा, पिता प्रमोद कुमार और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
बनखंडी निवासी ऋषभ वर्मा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.25 प्रतिशत अंकों के साथ तीर्थनगरी टॉप किया है। उन्होंने बताया कि वह मेडिकल के क्षेत्र में जाना चाहते हैं और चिकित्सक बनकर गरीबों की सहायता करना चाहते हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर 10वीं कक्षा में आरपीएस स्कूल के टॉपर रहे रुद्र वर्मा ने बताया कि वह मेडिकल को चुनना चाहते हैं। इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुट गए हैं। रुद्र वर्मा ने कामयाबी का सेहरा माता हिमानी-पिता प्रमोद और स्कूल की शिक्षिका गीता बेदी के सिर बांधा।