फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two brothers fight over phone, one dead and another seriously injured

फोन को लेकर दो भाइयों में मारपीट, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल

Fri, 20 Sep 2019 06:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर (रुड़की) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 20 Sep 2019 06:04 PM IST
सार

  • फतवा गांव में बड़े भाई ने बात करने के लिए छोटे भाई से मांगा था मोबाइल
  • छोटे भाई ने मोबाइल देने से इनकार किया तो दोनों में होने लगी मारपीट
  • परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए करने लगे थे शव का अंतिम संस्कार
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने शव अर्थी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
Two brothers fight over phone, one dead and another seriously injured
प्रतीकात्मक

विस्तार

बात करने के लिए मोबाइल मांगने पर फतवा गांव निवासी दो भाइयों के बीच कहासुनी मारपीट तक जा पहुंची। इस मारपीट में छोटे भाई ने बड़े भाई को डंडे से मारकर गंभीर घायल कर दिया। बड़े भाई की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार करने लगे, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अर्थी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर क्षेत्र के फतवा गांव शेर सिंह (28) और उसके छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह (24) पुत्रगण हरिया एक साथ रहते हैं। बड़ा भाई शेर सिंह प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। शुक्रवार सुबह शेर सिंह ने अपने ससुराल बात करने के लिए छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह से मोबाइल मांगा। ग्रामीणों के अनुसार छोटे भाई ने मोबाइल देने से इनकार कर दिया। इसपर दोनों भाइयाें में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी बढ़ी तो दोनों भाइयों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान छोटे भाई ने शेर सिंह को धक्का दे दिया। गिरने से शेर सिंह के सिर में गहरी चोट लग गई।

विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

दोनों भाइयों के बीच मारपीट होते देख परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह दोनों को छुड़ाया। इसके बाद गंभीर घायल शेर सिंह को परिजन अस्पताल लेकर जाने लगे। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही शेर सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस आ गए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे।

इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अर्थी से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लक्सर कोतवाली के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed