फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two brothers arrested with intoxicating capsules

2169 नशीले कैप्सूल, गोलियों और इंजेक्शन के साथ दो मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Wed, 10 Feb 2021 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two brothers arrested with intoxicating capsules
सहसपुर। थाना पुलिस ने 2169 नशीले कैप्सूल, गोलियों और इंजेक्शन के साथ कार सवार दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। पकड़े गए दोनों आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक हैं। उनके सेलाकुई और सभावाला में तीन मेडिकल स्टोर हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धर्मावाला चौकी पुलिस बीते सोमवार को चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी के नेतृत्व में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान दर्रारेट चेकपोस्ट पर पुलिस को एक कार आती दिखाई दी। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस को देख कार सवारों ने वाहन की स्पीड बढ़ा दी। उन्हें कुछ दूरी पर पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर वाहन से नशीले कैप्सूल, गोलियां और इंजेक्शन बरामद हुए। उनकी पहचान आदिल और आर्यन पुत्र निसार निवासी सभावाला थाना सहसपुर जिला देहरादून के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश) से सस्ते दाम पर नशीली दवाइयां लेकर आते थे। उन्हें सेलाकुई और सभावाला क्षेत्र में पढ़ने वाले छात्रों को महंगे दाम पर बेचते थे। पुलिस टीम में कांस्टेबल अमित, अशोक, श्याम दास और रजनीश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed