फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two boys were killed in road accident

ट्रक ने स्कूटी सवार युवकों को कुचला, दो की दर्दनाक मौत

Mon, 11 Sep 2017 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Sep 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
two boys were killed in road accident
सड़क हादसे में युवकों की मौत

देहरादून जिले में पांवटा हाईवे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मनीष (23), अवनीश (25) व सौरभ (24) निवासी केहरी गांव एक स्कूटी पर सवार होकर रविवार देर रात 11 बजे के प्रेमनगर से नंदा की चौकी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


पुल पार करते समय उनकी स्कूटी ट्रक से टकरा गई। और ट्रक के नीचे आ गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। जबकि चालक फरार हो गया। हादसे की वजह से हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि मनीष और अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। सौरभ गंभीर रूप से घायल है। चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी गई है। मृतकों के शव को दून अस्पताल भेज दिया गया है। घायल सौरभ का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed