{"_id":"64e24f7ff29289f2da092f67","slug":"two-boys-died-due-to-drowning-in-pond-of-tarakund-while-bathing-in-pauri-uttarakhand-news-in-hindi-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: नहाते समय ताराकुंड के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: नहाते समय ताराकुंड के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 20 Aug 2023 11:09 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:09 PM IST
सार
पल्ली गांव के सुभ्रत सिंह (14)पुत्र सोहन सिंह व रविंद्र सिंह (15)पुत्र नरेंद्र सिंह गांव के ऊपर स्थित ताराकुंड मंदिर गए थे। इस दौरान वे ताराकुंड के तालाब में पहुंचे। दोपहर के समय दोनों तालाब में नहाने के लिए उतर गए।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पौड़ी के विकासखंड थलीसैंण के पल्ली गांव के दो किशोरों की नहाते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भिजवा दिया।
विज्ञापन
रविवार को पल्ली गांव के सुभ्रत सिंह (14)पुत्र सोहन सिंह व रविंद्र सिंह (15)पुत्र नरेंद्र सिंह गांव के ऊपर स्थित ताराकुंड मंदिर गए थे। इस दौरान वे ताराकुंड के तालाब में पहुंचे। दोपहर के समय दोनों तालाब में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान तालाब में बरसाती पानी के तेज बहाव में डूबने से दोनों की मौत हो गई। इस बीच आस-पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Bus Accident: चारधाम यात्रा पूरी होने से पहले ही हो गया हादसा, पलक झपते ही काल के गाल में समा गई सात जिंदगियां
विज्ञापन
दोनों के शवों को परिजन घर ले गए। इसके बाद सूचना मिलने पर थाना पैठाणी पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि शवों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भिजवाया गया है।