फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two arrested with Kanjal wood

प्रतिबंधित कांजल की लकड़ी के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with Kanjal wood
विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने प्रतिबंधित प्रजाति की कांजल की लकड़ी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दो तस्करों को 152 नग कांजल की प्रतिबंधित लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। यह लकड़ी वाहन से अवैध तरीके से ले जाई जा रही थी। इसे दर्रारेट चेक पोस्ट पर पकड़ा गया। तस्करों की पहचान देशराज चौहान पुत्र संतराम निवासी ग्राम कोकना थाना नेरवा और रजत पुत्र सुभाष निवासी ग्राम बौटीनाला थाना रोहड़ू जिला शिमला के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये नग वे पुरोला उत्तरकाशी से खरीद कर लाते हैं। सहारनपुर में लकड़ी को कटोरानुमा करा कर इन्हें तिब्बत भेजने की योजना थी। इस प्रतिबंधित लकड़ी से बने कटोरे बौद्ध धर्म के विभिन्न धार्मिक क्रिया कलापों में काम आते हैं। इस कारण इन कटोरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी कीमत मिल जाती है। कांजल की लकड़ी का बोटेनिकल नाम एसियर सीजियम है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में सिपाही त्रेपन, मोहन, तेजपाल, मोनू, श्याम, वन कर्मी नितिन कुमार और रंजीत बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed