फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two arrested including woman in drug trafficking

मादक पदार्थों की तस्करी में महिला समेत दो गिरफ्तार

Mon, 01 Mar 2021 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including woman in drug trafficking
सेलाकुई। थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला से गांजा, जबकि युवक से स्मैक बरामद हुुई। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले मामले में एसआई बबीता रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक महिला को शिवनगर बस्ती सेलाकुई से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलो 890 ग्राम गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि महिला गांजा तस्कर है। वह लाडपुर देहरादून से राह चलते लोगों से गांजा खरीद कर उसे पछवादून में मजदूरों व छात्रों को फुटकर दामों में बेचती थी। महिला की पहचान सुनीता पत्नी आशकनाथ निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर शंकरपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। पुलिस टीम में एसआई कृष्ण कुमार, सिपाही संजय कुमार, बृजपाल सिंह शामिल रहे। वहीं दूसरे मामले में एसआई विकेंदर कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मिलन चौक से 4.50 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक तस्कर है, जो सहारनपुर जिले के मिर्जापुर से स्मैक खरीद कर क्षेत्र में सप्लाई करता है। उसकी पहचान फरमान पुत्र इरफान निवासी ग्राम बड़ा-रामपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। पुलिस टीम में सिपाही संजय कुमार और ब्रजपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed