फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun news Two arrested including a youth who appeared for SSC exam in place of original candidate

Dehradun: मूल अभ्यर्थी के स्थान पर एसएससी की परीक्षा देने आए युवक समेत दो गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Jul 2023 11:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 16 Jul 2023 11:47 PM IST
सार

एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान परीक्षा केंद्र में तैनात अधिकारी जितेश सिंह को एक अभ्यर्थी पर शक हुआ। इसके आधार पर उन्होंने कैंट पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
Dehradun news Two arrested including a youth who appeared for SSC exam in place of original candidate
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

मूल अभ्यर्थी के स्थान पर एसएससी की परीक्षा देने आए युवक को पकड़ लिया गया। जबकि, उसे छोड़ने आए युवक को भी परीक्षा केंद्र के बाहर से दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मूल अभ्यर्थी समेत तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


घटना कैंट थाना क्षेत्र के नींबूवाला स्थित एक शिक्षण संस्थान की है। शुक्रवार को यहां एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा चल रही थी। इस दौरान परीक्षा केंद्र में तैनात अधिकारी जितेश सिंह को एक अभ्यर्थी पर शक हुआ। इसके आधार पर उन्होंने कैंट पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवक को पकड़ा और पूछताछ शुरू की। उसके आधार कार्ड से प्रवेशपत्र की फोटो का मिलान कराया गया तो अलग-अलग पाई गईं।
विज्ञापन


पता चला कि वह किसी और के स्थान पर परीक्षा देने आया है। उसकी पहचान मुकुल आनंद निवासी कचहरी खैरा, बिहार के रूप में हुई। पूछताछ में मुकुल ने बताया, वह महेश चंद्र मीणा निवासी करौली, राजस्थान के स्थान पर परीक्षा देने आया था। उसे विपुल कुमार निवासी बिहार परीक्षा केंद्र छोड़ने आया था। पुलिस ने मुकुल को गिरफ्तार किया और इसके बाद परीक्षा केंद्र के बाहर से विपुल को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपुल ने ही उसकी यह डील कराई थी। आरोपियों के कब्जे से एक फर्जी आधार कार्ड, प्रवेशपत्र, लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया, तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed