फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two additional interceptors to crackdown on rash driving

Dehradun News: रैश ड्राइविंग और ड्रंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई के लिए दो अतिरिक्त इंटरसेप्टर

Sun, 16 Mar 2025 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two additional interceptors to crackdown on rash driving
शहर में रैश ड्राइविंग और ड्रंक एंड ड्राइव जैसे मामलों में कार्रवाई के लिए पुलिस अपने इंतजाम बढ़ाने जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने रात के वक्त पुलिस फोर्स के साथ-साथ सड़कों पर दो अतिरिक्त इंटरसेप्टर वाहनों से भी गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा दुर्घटना संभावित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करने को कहा है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यातायात को सुगम बनाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके लिए शहर में दो अतिरिक्त इंटरसेप्टर वाहन तैनात करने और इनसे लगातार गश्त करने को कहा। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन चालानों की समीक्षा करते हुए से चालानों की भुगतान प्रक्रिया और उसमें आ रही समस्याओं की जानकारी हासिल की। लंबित चालानों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

शहरभर में हाल में ही उभरकर आए दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश भी एसएसपी ने दिए। यातायात डयूटी के लिए पुलिसकर्मियों की कमी के मद्देनजर सीओ यातायात को अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की आवश्यकता का आकलन कर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा। ताकि, यातायात ड्यूटी के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मांग के संबंध में आईजी गढ़वाल को पत्र भेजा जा सके। आगामी चारधाम यात्रा, नए एलिवेटर रूट और अन्य राजमार्गों के चौड़ीकरण के लिए चल रही प्रक्रिया के बाद मार्गों पर दबाव का आकलन करने के लिए भी अधीनस्थों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed