फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused of smuggling hashish sentenced to 10 years each

Dehradun News: गर्मी में आपूर्ति हुई बंद तो टंकी के पानी से बुझेगी छात्रों की प्यास

Fri, 28 Feb 2025 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused of smuggling hashish sentenced to 10 years each
गर्मियों में अब बच्चों को प्यास बुझाने के लिए घर से पानी भरकर नहीं लाना होगा। अगर विद्यालय में पानी की आपूर्ति बंद होती है तो टंकी से छात्रों को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्कृष्ट योजना के तहत 21 विद्यालयों को पेयजल के भंडारण के लिए पानी की टंकी की खरीद के लिए 10-10 हजार की धनराशि दी गई है। पांच अन्य विद्यालयों को भी टंकी खरीदने के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन




खंड शिक्षा अधिकारी विनिता नेगी कठैत ने बताया कि अधिकतर विद्यालयों में पेयजल की सीधी आपूर्ति है। गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति बार-बार बंद हो जाती है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को पीने का पानी भी घर से लाना पड़ता था। विद्यालयों में पानी की टंकी होगी तो छात्रों को यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। बताया कि एक हजार लीटर वाली टंकी जब पानी से भरी होगी तो छात्रों को गर्मी में होने वाली पानी की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि 21 विद्यालयों को पानी की टंकी खरीदने के लिए 10-10 हजार रुपये की धनराशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन




जबकि, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बावनधार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पश्चिमीवाला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर और राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदर्सू को जल्द पानी की टंकी खरीदने के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी। जिन विद्यालयों को यह धनराशि मिलेगी उन्हें पानी की टंकी हर हाल में खरीदनी होगी। जो विद्यालय पानी की टंकी नहीं खरीदेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed