फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused of duping 90 lakhs arrested from Rajasthan

Dehradun News: 90 लाख ठगने वाले दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two accused of duping 90 lakhs arrested from Rajasthan
I
विज्ञापन

II-अपने आप को विदेशी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर करते थे ठगी
I
I
I
Iऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर 90 लाख रुपये ठगने वाले दो साइबर ठगों को एसटीएफ ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने नैनीताल के एक पीड़ित को पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद ग्रुप में निवेश करने का झांसा देकर 90 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी पीड़ित से ठगी गई रकम को मुनाफे के साथ एक फर्जी एप में दिखाते थे।
I
I
I
Iएसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि नैनीताल निवासी पीड़ित ने सितंबर 2024 में शिकायत की थी कि फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। इस पर क्लिक कर एक अज्ञात ग्रुप पर जोड़ा गया। इसमें ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर आरोपियों ने 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एसटीएफ ने जांच शुरू की। टीम ने जांच करते हुए घटना में प्रयुक्त बैंक खाते, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप की जानकारी लेकर डाटा एकत्र किया। इसके बाद जांच करते हुए आरोपी संतोष कुमार मीणा निवासी करौली, राजस्थान, नीरज कुमार मीणा निवासी करौली, राजस्थान को चिह्नित किया गया। इसके बाद टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपी को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से एसटीएफ ने पांच मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड, चार चैक बुक, दो डेबिट कार्ड, एक पासबुक, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपियों के बैंक खाते के विरुद्ध देश के कई राज्यों में छह साइबर अपराधों की शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसएसपी ने बताया कि आरोपी फेसबुक पर विज्ञापन प्रकाशित करते थे। इसमें क्लिक करने पर पीड़ित खुद ऑनलाइन ट्रेडिंग संबंधी ग्रुप में जोड़ जाता था। आरोपी इस ग्रुप में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने पर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर निवेश कराकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर रहे थे। इससे पहले आरोपी ग्रुप में अलग-अलग शेयर में निवेश करने के नाम पर मुनाफा प्राप्त होने के फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजते थे। आरोपी निवेश की गई रकम को मुनाफे सहित दिखाने के लिए एक फर्जी एप का प्रयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed