फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused of chain robbery from elderly woman arrested

Dehradun News: बुजुर्ग महिला से चेन लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two accused of chain robbery from elderly woman arrested
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की बद्रीश कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से चेन लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई चेन और घटना प्रयुक्त स्कूटर भी बरामद कर लिया गया। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

डीआईजी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि तीन जुलाई को शाम करीब साढ़े छह बजे अपर बद्रीश कॉलोनी में बुजुर्ग महिला घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान एक स्कूटर पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा माराकर बुजुर्ग महिला के गले से चेन लूट ली और फरार हो गए। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आसपास के करीब 75 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इस दौरान एक संदिग्ध स्कूटर पर बदमाश भागते दिखाई दिए।
विज्ञापन

इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनमोल निवासी पुरानी टिहरी गढ़वाल हाल निवासी नेहरू ग्राम रायपुर और वीरेंद्र थापा निवासी शिव विहार नेहरू ग्राम रायपुर को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी हुई चेन के साथ ही घटना में इस्तेमाल स्कूटर भी बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। इसी लत को पूरा करने के लिए उन्होंने घटना को अंजाम दिया। बताया कि वह चेन को बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed