फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused arrested for withdrawing money by changing debit card under help

मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for withdrawing money by changing debit card under help
मुनिकीरेती पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी ने बताया कि बीती पांच जुुलाई 2019 को वार्ड नंबर 11 चीनी गोदाम ढालवाला मुनिकीरेती निवासी अनुसूया रावत पुत्र जगत सिंह रावत ने तहरीर दी थी। बताया था कि अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम से रुपये निकलने में मदद के बहाने कार्ड बदलकर डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष राम किशोर सकलानी ने की। आरोपियों की पहचान संजय पुत्र प्रेम सिंह और मुकेश पुत्र सुमेर सिंह निवासी वार्ड नंबर 13 महम, रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष के निर्देश पर उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया गया। जिन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed