Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two accused arrested for stealing a bike

Dehradun News: बाइक चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2026 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing a bike
देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने एक बाइक पटेलनगर और दूसरी प्रेमनगर क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी के वाहनों को बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन

पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि वन विहार मेहूंवाला निवासी मोहम्मद खुर्रम ने दो नवंबर को अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। इस पर पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही पुराने वाहन चोरी के मामलों में शामिल रहे संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

इसी दौरान चार नवंबर को महाराणा प्रताप पार्क में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान नासिर उर्फ माठू (32) निवासी आजाद कॉलोनी, पटेलनगर और सादिक उर्फ सोनू (30) निवासी माधोपुर, गंगनहर, हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पटेलनगर से चोरी हुई बाइक के अलावा प्रेमनगर क्षेत्र से चोरी की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की। पूछताछ में दोनों ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed