{"_id":"5c7938f5bdec22093e7c16cd","slug":"twelve-cow-fall-in-swamp-of-tehri-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी झील के दलदल से फंसी 12 गाय, 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाले 11 मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी झील के दलदल से फंसी 12 गाय, 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाले 11 मवेशी
Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
दलदल में फंसी 12 गाय
टिहरी बांध झील का पानी उतरने के बाद चिन्यालीसौड़ के आसपास झील क्षेत्र में बना दलदल जानलेवा साबित हो रहा है। गुरुवार देर शाम यहां दलदल में 12 गोवंशीय मवेशी फंस गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से 18 घंटे की मशक्कत के बाद इनमें से 11 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक गाय की दलदल में दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
गुरुवार देर शाम टिहरी बांध झील में नगुण पुराने पुल के पास पानी पीने गई 12 गायें दलदल में फंस गई। सूचना मिलते ही धरासू थाना पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इन मवेशियों के दलदल में गहरे तक फंसने के कारण इन्हें निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। शाम तक पांच मवेशियों को दलदल से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक गाय की दलदल में फंसने से मौत हो गई। रात अधिक होने से अन्य मवेशियों को नहीं निकाला जा सका। शुक्रवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
तब पूर्वाह्न 11 बजे तक शेष छह मवेशियों को भी दलदल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पशु चिकित्सकों ने इन मवेशियों का इलाज किया। यह मवेशी ग्रामीणों द्वारा छोड़े गए थे। मौके पर मौजूद धीरेंद्र राणा, जोत सिंह बिष्ट, सुमन बडोनी, नरेंद्र नेगी, सुभाष नौटियाल, कमल चौहान आदि ने रेस्क्यू अभियान के लिए एसडीआरएफ एवं पुलिस के जवानों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
विज्ञापन