फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   turbine stopped by silt of river.

नदियों में आए सिल्ट से उत्तराखंड में गहराया बिजली संकट

Thu, 30 Jun 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Jun 2016 10:33 PM IST
सार

  • उत्पादन घटने से प्रदेश में गहराया बिजली संकट, कई जगह घंटों कटौती
  • तिलोथ परियोजना में सात और धरासू में करीब दो घंटे तक ठप रहा उत्पादन 
  • 30 मेगावाट की कुल्हाल जल विद्युत परियोजना में भी एक घंटे उत्पादन ठप 

विज्ञापन
turbine stopped by silt of river.
जल विद्युत परियोजना

विस्तार

बारिश के साथ ही उत्तराखंड में गहरा रहे इस बिजली संकट की वजह नदियों के अंदर ही मौजूद है। राज्य की नदियों में गाद (सिल्ट) आने से जल विद्युत परियोजनाओं की टरबाइनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

विज्ञापन


कुछ परियोजनाओं में तो घंटों विद्युत उत्पादन पूरी तरह से ठप रहा। परिणाम स्वरूप प्रदेश बिजली संकट गहराने लगा है। भीषण गर्मी और उमस में गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में घंटों बिजली कटौती होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जल विद्युत निगम के 90 मेगावाट क्षमता की मनेरी भाली-प्रथम (तिलोथ) जल विद्युत परियोजना में अत्यधिक मात्रा में सिल्ट और कूड़ा-करकट आने से टरबाइनों को बचाने के लिए सुबह करीब दस बजे उत्पादन रोकना पड़ा। परियोजना से शाम लगभग पांच बजे विद्युत उत्पादन मिलना शुरू हुआ। इसी तरह 300 मेगावाट की मनेरी भाली-दो (धरासू) परियोजना से सुबह पौने दस बजे से दोपहर करीब 12 बजे तक बिजली नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, यमुना वैली की 30 मेगावाट की कुल्हाल जल विद्युत परियोजना में शाम तीन बजे से चार बजे तक विद्युत उत्पादन ठप रहा। इसके अलावा अन्य जल विद्युत परियोजनाओं में भी कुछ समय के लिए बीच-बीच में उत्पादन नहीं हो पाया। पावर कारपोरेशन का कहना है कि जल विद्युत गृहों में उत्पादन कम होने के कारण ही प्रदेश में विभिन्न जगह बिजली कटौती करनी पड़ी।  

गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में कटौती 

turbine stopped by silt of river.
बिजली संकट

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल की फर्नेस इंडस्ट्री में सुबह 10 बजे से दोपहर करीब 12 बजे तक बिजली कटौती हुई। नान कंटीनियस इंडस्ट्री कुमाऊं में सुबह 10.26 बजे से करीब दो घंटे, नान कंटीनियस इंडस्ट्री पंतनगर में सुबह 10.20 से डेढ़ घंटे, नान कंटीनियस इंडस्ट्री सिडकुल, हरिद्वार व ज्वालापुर में सुबह 10.30 बजे से डेढ़ घंटे, नान कंटीनियस इंडस्ट्री गढ़वाल में सुबह 10.45 बजे से सवा घंटे तक विद्युत कटौती की गई। इसके अलावा लक्सर, मंगलौर, भगवानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ समय के लिए विद्युत कटौती की गई। 

73 लाख 20 हजार यूनिट बिजली खरीदी
कारपोरेशन के डायरेक्टर (एचआर) एवं प्रवक्ता पीसी ध्यानी ने बताया कि प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी के कारण जल विद्युत परियोजनाओं में विद्युत उत्पादन की अनिश्चितता बनी हुई है। इसे देखते हुए इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से आज (शुक्रवार) के लिए 73 लाख 20 हजार यूनिट अतिरिक्त बिजली की खरीद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed