फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tube well not operational even after one year

Dehradun News: निर्माण के एक साल बाद भी चालू नहीं हुआ नलकूप, ग्रामीणों में रोष

Sun, 25 May 2025 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 25 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tube well not operational even after one year

विज्ञापन
ग्राम पंचायत चांदपुर व इससे सटे आसपास के इलाकों में रहने वाली पेयजल समस्या को देखते हुए एक साल पहले नलकूप का निर्माण कराया गया था। परंतु निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी नलकूप से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। उधर गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों में रोष बढ रहा है। भारतीय किसान संघ ने नलकूप से पानी की आपूर्ति प्रारंभ करने की मांग करने के साथ ही आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।भारतीय किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश चंद नौटियाल, राजेंद्र धीमान व योगराज ने जल संस्थान के अवर अभियंता से उनके हरबर्टपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात करके ग्रामीणों के सामने उत्पन्न हो रही पेयजल समस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रयासों से नलकूप का निर्माण क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निदान के लिए कराया गया था। नलकूप के निर्माण के एक साल बाद भी उसे संचालित नहीं किया जा रहा है, जो विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही नलकूप से पानी की आपूर्ति को प्रारंभ नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बताया कि नलकूप को जल संस्थान को हस्तांतरित किया जाना था। जल संस्थान से जानकारी करके नलकूप को तुरंत प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed