फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck went out of control and fell into tons, driver saved his life by jumping

Dehradun News: अनियंत्रित होकर टोंस में गिरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 01 Apr 2024 02:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Truck went out of control and fell into tons, driver saved his life by jumping

विज्ञापन
कालसी। तहसील क्षेत्र के कोटी-इच्छाड़ी मोटरमार्ग पर शनिवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर टोंस नदी में गिर गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। उसे मामूली चोटें आई हैं। ट्रक के अनियंत्रित होने का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है।



जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के काला अंब से एक ट्रक आटे के कट्टे लेकर हिमाचल प्रदेश के नेरूवा जा रहा था। कोटी इच्छाड़ी मोटरमार्ग पर इच्छाड़ी डैम के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। इस दौरान विकासनगर तहसील क्षेत्र के बद्रीपुर गांव निवासी ट्रक चालक अजय पाल कूद गया। ट्रक लुढ़कते हुए सीधा टोंस नदी में जा गिरा। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक गुलशन हैदर और उनके सहायक प्रीतम सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि ट्रक में केवल चालक सवार था। वह पूरी तरह सुरक्षित है। बताया कि ट्रक आटे के कट्टे समेत टोंस नदी में समा गया। ट्रक को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed