फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   truck strike in uttarakhand.

ट्रकों की हड़ताल से आम-जन, व्यापारियों में 'भूचाल'

Sun, 04 Oct 2015 11:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 04 Oct 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
truck strike in uttarakhand.

टोल टैक्स बंद कराने और परिवहन सुरक्षा बिल के विरोध में देशभर में चल रही हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।

विज्ञापन


उत्तराखंड के लगभग 20 हजार ट्रकों के पहिये थमे हैं। जिससे प्रदेश के ट्रांसपोर्टरों को 15 करोड़ और अन्य कारोबारियों को 50 करोड़ का रोजाना फटका लग रहा है। हड़ताल से प्रदेश के व्यापारी और आम जन का बुरा हाल है।

देशभर के राजमार्गों पर टोल टैक्स बंद कराने और केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित परिवहन सुरक्षा बिल के विरोध में ट्रांसपोर्टर तीन दिन से हड़ताल पर हैं। लकड़ी, लोहा, ऑनलाइन शापिंग का सामान, वाहनों आदि का कारोबार ठप है। प्रदेश के व्यापारियों का लगभग 50 करोड़ का रोजाना व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


आवश्यक सेवाएं (दूध, सब्जी और तेल टैंकर) आदि के ट्रकों को हड़ताल में छूट दी गई है। देहरादून ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन अध्यक्ष हरभजन सिंह मान, ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन से उमेश अहलुवालिया, प्रवीण गुप्ता, दीपक का कहना है ट्रक मालिकों को आरटीओ में रोड टैक्स देने के बाद भी टोल टैक्स देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालकों के खिलाफ केंद्र सरकार जो परिवहन सुरक्षा बिल ला रही है, उसका विरोध किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर सरकार से वार्ता चल रही है। सरकार के कोई ठोस निर्णय लेने के बाद ही हड़ताल वापस होगी।


बाहरी प्रदेशों में फंसें हैं उत्तराखंड के ट्रक
हड़ताल में उत्तराखंड के लगभग 2 हजार ट्रक बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली आदि प्रदेशों में फंसें हैं। जिनको वहां से हड़ताल कर रहे ट्रांसपोर्टर नहीं चलने दे रहे हैं। हड़ताल खुलने के बाद भी यहां के ट्रांसपोर्टरों को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed