फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   truck ran over on girl, died before her brother.

रक्षाबंधन मनाने बहन को ला रहा था घर, सामने ही ट्रक ने कुचल दिया

Wed, 17 Aug 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 17 Aug 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
truck ran over on girl, died before her brother.
Accident - फोटो : demo pic

रक्षाबंधन के लिए इकलौती बहन को मौसी के घर से बाइक पर लेकर आ रहे भाई के सामने ही एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। आंखों के सामने बहन की मौत से भाई बदहवास है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


अकबरपुर ढांढेकी निवासी अक्षय (पुत्र गजेंद्र) की इकलौती छोटी बहन अंजलि (12 वर्ष) बहादराबाद स्थित मौसी के घर गई हुई थी। रक्षाबंधन को देखते हुए अक्षय बुधवार सुबह बहन को लेने मौसी के घर पहुंचा।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे वह बहन को बाइक पर बैठा कर मौसी के यहां से वापस अपने गांव आ रहा था। मलकपुर चुंगी के समीप एक कारसवार ने अचानक खिड़की खोल दी।

ब्रेक लगाते ही बहन गिरी सड़क पर, ऊपर से गुजर गया ट्रक

truck ran over on girl, died before her brother.
dead - फोटो : demo

इससे बचने के लिए अक्षय ने ब्रेक लगाए तो पीछे बैठी बहन उछलकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई।

बहन को अपनी आंखों के सामने ट्रक से कुचला देख अक्षय बदहवास हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंजलि का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। 

अब कौन बांधेगा राखी
अंजली तीन भाइयों की इकलौती और छोटी बहन थी। अक्षय अपनी बहन से बेहद प्यार करता था। इसलिए उसे लेने वह खुद मौसी के घर गया था। अक्षय का रो-रोकर बुरा हाल है। वह एक ही बात दोहरा रहा है उसके हाथ पर अब कौन राखी बांधेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed