फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck owners Murder after crushed By stones in devprayag

देहरादून के ट्रक मालिक की पत्थरों से कुचलकर हत्या, बदरीनाथ हाईवे पर लहूलुहान मिला शव

Fri, 28 Jun 2019 08:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jun 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
Truck owners Murder after crushed By stones in devprayag
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून निवासी एक ट्रक मालिक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका लहूलुहान शव यहां बदरीनाथ हाईवे स्थित लोनिवि दोराहे पर ट्रक के पास ही पड़ा था। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारों की तलाश में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह लोनिवि डाक बंगले को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले प्वाइंट पर ट्रक के पास ही एक युवक का लहूलुहान शव पड़े होने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी महिपाल रावत फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ट्रक में मिली आईडी के आधार पर मृतक की पहचान रोहित (30)  उर्फ हनी पुत्र स्व. सुनील वेलिंगटन निवासी 172/2  छोटा भारूवाला, थाना क्लमेनटॉउन (देहरादून) के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की सूचना पर मृतक के मामा सुरेंद्र बड़वाल अपने बेटे के साथ देवप्रयाग पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि रोहित ने इसी साल जनवरी माह में ट्रक खरीदा था। वह ट्रक में अकसर अकेले ही चलता था। कभी कभार दोस्त भी चले जाते थे। दो दिन पूर्व वह ऋषिकेश से विजयनगर (अगस्त्यमुनि) माल लेकर गया था, जहां से उसे उसी दिन वापस लौटना था। 

पुलिस ने घटना स्थल के निकट स्थित होटल के सीसीटीवी की रिकार्डिंग को भी खंगाला। कैमरे में रोहित रात लगभग 11 बजे अपने ट्रक को वापस मोड़कर दोराहे पर खड़ा करता दिखाई दे रहा है।

उसके साथ में कुछ लोग भी हैं। थाना प्रभारी रावत ने बताया कि रोहित के सिर पर पत्थर की चोटों से मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed