फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck hits scooter, one dead, another injured

Dehradun News: ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 21 Sep 2024 04:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Truck hits scooter, one dead, another injured
I
विज्ञापन

IIरायपुर चौक पर हुआ हादसा, पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिये के नीचे आया
I
I
I
Iनो एंट्री में आ रहे एक ट्रक ने सामने से आ रहे स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर के पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, स्कूटर चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
I
I
I
Iहादसा रायपुर में शिव मंदिर के पास हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक पुलिया नंबर छह की ओर से शिव मंदिर की ओर आ रहा था। जबकि, स्कूटर शिव मंदिर के पास से रायपुर से साइग्रेस स्कूल की ओर जा रहा था। इसी बीच तेजी से आए ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। स्कूटर के पीछे बैठा युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। जबकि, चालक दूसरी ओर छिटककर सड़क पर गिरने से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iमृतक की पहचान शिवांकर बहुगुणा पुत्र मोहन बहुगुणा निवासी, नथुवावाला ढांग शिव मंदिर के पीछे, रायपुर के रूप में हुई है। हादसे में स्कूटर चला रहे बिजेंद्र निवासी नथुवावाला घालय हुए हैं। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि मौके पर लोगों की भीड़ से जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed