फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck driver Abscond after bike Accident and youth died in bhagwanpur

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तड़पता छोड़ मौके से फरार हुआ चालक

Wed, 13 Nov 2019 05:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Nov 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Truck driver Abscond after bike Accident and youth died in bhagwanpur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में भगवान क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब नौ बजे नन्हेड़ा निवासी अनिल कुमार (38) पुत्र आत्माराम और मनोज कुमार बाइक से इकबालपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जहाजगढ़ के समीप एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा होते देख चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल कुमार को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसआई लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed