गंगोत्री हाईवे पर हादसा, ऑलवेदर रोड निर्माण के दौरान ट्रक के नीचे आने से मजदूर की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार देर रात को चिन्यालीसौड़ बाईपास के पास दर्दनाक हादसा हो गया। ऑलवेद रोड निर्माण के दौरान एक मजदूर की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, धरासू बैंड से लेकर चिन्यालीसौड़ बाईपास तक तेजी से ऑलवेदर रोड का काम चल रहा है। बीती रात निर्माण कार्य के दौरान मजदूर सुखदेव सिंह (35) पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी विहार ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे दबने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पहले भी हो चुकी दो मजदूरों की मौत
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सीज कर चालक सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना स्थल से मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
लोगों का आरोप है कि ऑलवेदर परियोजना का काम कर रही कम्पनी सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर मजदूरों से काम करा रही है। इससे मजदूरों की जान को खतरा होता है। जिसके चलते इसी महीने में ऑलवेदर निर्माण कार्य दौरान दो मजदूरों की मौत हो चुकी है। जबकि एक स्कूटी चालक गम्भीर रूप से घायल हो चुका है।