फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Truck crashes truck loaded with cement fell into a ditch in Pabau driver injured pauri Garhwal Uttarakhand

Pauri Garhwal: पाबौ में सीमेंट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, पुलिस ने घायल चालक को निकाला, रेफर

Thu, 17 Apr 2025 11:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:04 AM IST
सार

सीमेंट से लदा ट्रक पाबौ में अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर चालक का रेस्क्यू कर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
Truck crashes truck loaded with cement fell into a ditch in Pabau driver injured pauri Garhwal Uttarakhand
ट्रक दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाबौ में सीमेंट से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरा। ट्रक हादसे में चालक घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायल चालक का रेस्क्यू कर सीएचसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल पौड़ी के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


पाबौ चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित ने बताया कि एक सीमेंट से लदा ट्रक कोटद्वार से पाबौ स्थित पीपलघाट के लिए चला था। इस दौरान पाबौ में अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिर गया। हादसे की स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर चालक का रेस्क्यू कर खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Silkyara Tunnel: लंबी स्याह रात का उजियारा...17 दिन में जिदंगी रोशन, 17 माह में बिखेर दिया उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि चालक सुदामा सिंह (32) पुत्र कुंवर सिंह निवासी आमसौड़, दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल पौड़ी के लिए रेफर कर दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल चालक खतरे से बाहर है। बताया कि पूछताछ में चालक ने बताया कि ट्रक फट्टा टूटने की वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed